सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
सलीम बस्ती में स्कूल गोद लेकर मनाया वूमेन्स डे

सूरत। लायंस क्लब ऑफ सूरत अठवां लाइंस द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सचिन GIDC के पास सलीम एरिया स्थित कैलाश धाम में एक स्कूल को गोद लिया गया। इस स्कूल का नाम “लायंस क्लब ऑफ सूरत अठवां लाइंस अध्यापन मंदिर” रखा गया है।
क्लब द्वारा यहां समाज के अंतिम पंक्ति के परिवारों के बच्चों को शिक्षित कर उन्हें साक्षर बनाने तथा आगे सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाने का प्रयास किया जाएगा। महिला दिवस के अवसर पर बच्चों के साथ कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नाश्ता और पढ़ाई से संबंधित आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में क्लब के प्रेसिडेंट संजय अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर प्रमोद अग्रवाल, ममता अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, मंथन अग्रवाल तथा स्कूल की प्रिंसिपल रागिनी बेन सहित अन्य सदस्य उपस्थित




