businessTextileक्राइमसूरत सिटी

सारोली विकास लॉजिस्टिक पार्क के यार्न व्यापारी से 12.23 लाख की ठगी,

दलाल के माध्यम से खरीदा पॉलिस्टर फिनिश कपड़ा, भुगतान टालते रहे आरोपी,महाराष्ट्र के व्यापारी पिता-पुत्र पर मामला दर्ज,

सूरत। सारोली स्थित विकास लॉजिस्टिक पार्क में महावीर यार्न प्रा. लि. के व्यापारी के साथ 12.23 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के उल्हासनगर स्थित जय भोले एंटरप्राइज के व्यापारी पिता-पुत्र ने दलाल के माध्यम से पॉलिस्टर फिनिश कपड़े की खरीद कर भुगतान नहीं किया और बहानेबाजी करते रहे।
सारोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सारोली के कुबेरजी वर्ल्ड के पीछे स्थित विकास लॉजिस्टिक पार्क की दुकान नंबर 5034/35 में सुरजकरण झुमरमल दुगड़ की महावीर यार्न प्रा. लि. कंपनी संचालित होती है। कंपनी में विजयकुमार कन्हैयालाल बोथरा फैक्टरी हेड के रूप में कार्यरत हैं।
जुलाई 2020 में कपड़ा दलाल अशोक नानवाणी ने मार्केट से मोबाइल नंबर प्राप्त कर विजय बोथरा से संपर्क किया और खुद को सूरत मार्केट में भरोसेमंद बताते हुए दो-तीन व्यापारियों के रेफरेंस दिए। इसके बाद उसने महाराष्ट्र के उल्हासनगर स्थित जय भोले एंटरप्राइज के व्यापारी विक्की नानवाणी से मुलाकात करवाई। दलाल ने नियमित भुगतान का भरोसा देकर माल सप्लाई शुरू करवाई।
25 जनवरी 2021 से 9 जुलाई 2025 के बीच आरोपी पिता-पुत्र ने पॉलिस्टर फिनिश कपड़े का माल खरीदा, लेकिन 12,23,787 रुपये का भुगतान नहीं किया। बार-बार मांग करने पर आरोपी बहाने बनाकर समय टालते रहे।
आखिरकार विजय बोधरा ने सारोली पुलिस थाने में नानवाणी पिता-पुत्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 316(5) तथा 54 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पीएसआई जे.एन. चौहान कर रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button