महाराष्ट्रलोकल न्यूज़सूरत सिटी

पश्चिम रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों का संचालन बढ़ाया

यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया गया निर्णय

मुंबई। यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने विभिन्न विशेष ट्रेनों के संचालन अवधि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
जारी विवरण के अनुसार ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम स्पेशल को 29 अप्रैल तक तथा ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज स्पेशल 26 जुलाई तक और ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज–मुंबई सेंट्रल स्पेशल 27 जुलाई तक संचालित होगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस–भिवानी स्पेशल को 29 जुलाई तक तथा 09006 भिवानी–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 30 जुलाई 2026 तक बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 09025 वलसाड–दानापुर स्पेशल 29 जून तक तथा 09026 दानापुर–वलसाड स्पेशल 30 जून तक चलेगी।
ट्रेन संख्या 09031 उधना–हसनपुर रोड अनारक्षित स्पेशल 28 जून तक तथा 09032 हसनपुर रोड–उधना स्पेशल 29 जून तक संचालित रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 09065 सूरत–छपरा स्पेशल 29 जून तक और 09066 छपरा–सूरत स्पेशल 1 जुलाई तक बढ़ाई गई है।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद–पटना स्पेशल को 29 अप्रैल तक तथा 09448 पटना–अहमदाबाद स्पेशल को 1 मई तक बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 09425 साबरमती–हरिद्वार स्पेशल 29 जून तक और 09426 हरिद्वार–साबरमती स्पेशल 30 जून तक संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 09309 इंदौर–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल को 28 जून तक बढ़ाया गया है, हालांकि यह ट्रेन 22 और 24 मई को संचालित नहीं होगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09310 हजरत निजामुद्दीन–इंदौर स्पेशल 29 जून तक चलेगी, जो 23 और 25 मई को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 09343 डॉ. आंबेडकर नगर–पटना स्पेशल 25 जून तक तथा 09344 पटना–डॉ. आंबेडकर नगर स्पेशल 26 जून तक बढ़ाई गई है।
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 09425 और 09309 की विस्तारित यात्राओं के लिए बुकिंग 28 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि ट्रेन संख्या 09075, 09185, 09005, 09025, 09065, 09447 और 09343 की विस्तारित ट्रिप्स के लिए आरक्षण 29 मार्च 2026 से सभी पीआरएस काउंटर तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। यात्रियों को ट्रेन समय, ठहराव और रेक संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button