NTM न्यू टेक्सटाइल मार्केट में माता की चौकी का भव्य आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे

सूरत। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर NTM न्यू टेक्सटाइल मार्केट द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। NTM मार्केट की टेरेस पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में माता रानी का अलौकिक दरबार सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे अखंड ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद स्थानीय भजन गायकों द्वारा माता रानी के भजनों की मधुर प्रस्तुति दी गई, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूमते नजर आए। पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई थीं, जिससे आयोजन सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी कार्यकारिणी और मैनेजमेंट टीम का विशेष योगदान रहा। इस दौरान जगदीश गोयल, सुनील गुप्ता, राजेश गुलवानी, दीनदयाल अग्रवाल, मनोज जोगनी, गुलशन नंदवानी, हरिश लखनी, विपिन शर्मा, आर.डी. बंसल, नंदकिशोर अग्रवाल, ईश्वर छाबड़ा सहित पूरी कार्यकारिणी उपस्थित रही।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने माता रानी से सुख-समृद्धि एवं व्यापार में उन्नति की कामना की।




