सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
मारवाड़ी सम्मेलन वेसु शाखा द्वारा जरूरतमंदों को भोजन प्रसाद वितरण

सूरत। गुजरात प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन वेसु शाखा द्वारा मासिक सेवा गतिविधि के अंतर्गत रविवार, 29 मार्च को सुबह 8 बजे सिद्धि विनायक मंदिर, वेसु के सामने काशी विश्वनाथ मंदिर भंडारा सेवा समिति के विशेष सहयोग से जरूरतमंदों के लिए भोजन प्रसाद सेवा का आयोजन किया गया।
राजेश डालमिया ने बताया कि इस सेवा के तहत लगभग 500 जरूरतमंद लोगों को पाव भाजी एवं जलेबी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में वेसु शाखा अध्यक्ष प्रकाश बिंदल, उपाध्यक्ष अमित केड़िया, कोषाध्यक्ष विवेक लुहारिका, पंकज जालान, बालमुकुंद तुलस्यान, अमित मस्कारा, निर्मल अग्रवाल, राजेश किल्ला, सुशांत बजाज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




