businessTextileसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

मार्केट में होली की बहार, जेजे एसी मार्केट में फूलों संग खेली गई होली

सूरत। रिंग रोड स्थित जेजे एसी मार्केट में हर वर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी होली स्नेह मिलन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया।
होली उत्सव के दौरान व्यापारियों ने फूलों संघ होली व एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा ठंडाई और अल्पाहार का आनंद लिया। पूरे मार्केट परिसर में रंग, उमंग और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
इस आयोजन में टेक्सटाइल मार्केट के दिग्गज व्यापारियों एवं विभिन्न मार्केटों के पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर होली की बधाईयों का आदान-प्रदान किया।
कार्यक्रम में फोस्टा की पूर्व कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, चम्पालाल बोथरा, रंगनाथ सारडा, देवकिशन मंगनानी, राजेश अग्रवाल, गोकुलचंद बजाज, सीए दिनेश द्विवेदी, साउथ गुजरात चैंबर के उपाध्यक्ष अशोक जीरावला, टेक्सटाइल युवा ब्रिगेड के अध्यक्ष ललित शर्मा, पवन गोडानी, मदन भाई बाबा, हरीश लालवानी सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।
उत्सव ने मार्केट में होली की रंगीन बहार ला दी और व्यापारियों के बीच आपसी भाईचारा और मजबूत होता नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button