सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

“कविता के रंग, एकल मंच” विशाल कवि सम्मेलन 26 मार्च को

सूरत।एकल श्रीहरि वनवासी विकास ट्रस्ट द्वारा “कविता के रंग, एकल मंच” विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन गुरुवार, 26 मार्च को सरसाणा स्थित इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के प्लेटिनियम हॉल में शाम साढ़े छ: बजे से किया जाएगा। शुक्रवार को सिटी लाइट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के बोर्ड रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए महेश मित्तल ने बताया की ट्रस्ट के 29वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन में सुप्रसिद्ध कवि अशोक चक्रधर, अनामिका अंबर, शशिकांत यादव, अनिल अग्रवंशी, शम्भु शिखर, गौरव शर्मा काव्य पाठ करेंगे। ट्रस्ट के सूरत चैप्टर के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल (विनायक) ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य वनवासी समाज के उत्थान हेतु शहरीजन को जागृत करना है।
पत्रकार वार्ता में एकल श्रीहरि वनवासी विकास ट्रस्ट द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि वनवासी समाज के उत्थान, शिक्षा आदि के लिए ट्रस्ट लगातार प्रयास कर रहा है। इस दौरान दृष्ट द्वारा श्रीहरि व्यास कथाकार प्रशिक्षण केंद्र, श्रीहरि संस्कार शिक्षा केंद्र, राष्ट्रीय सत्संग प्रतियोगिता, देश के सामने आ रही चुनौतियाँ और एकल श्रीहरि द्वारा उनका समाधान, श्रीहरि मंदिर रथ आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर वकाल श्रीहरि वनवासी विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतनलाल दारुका, पवन झुनझुनवाला, महिला समिति की मंजू मित्तल, अंकुर बीजका सहित अनेकों सदस्य उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button