businessTextileअहमदबादसूरत सिटी

गंगाधरा में देश का सबसे तेज़ ‘गति शक्ति कार्गो टर्मिनल’ शुरू

8 माह में निर्माण पूरा, टेक्सटाइल व डायमंड सिटी सूरत को मिलेगा लॉजिस्टिक्स में बड़ा फायदा

सूरत। पश्चिम रेलवे द्वारा सूरत के समीप गंगाधरा में मुंबई सेंट्रल डिवीजन के अंतर्गत पहले ग्रीनफील्ड ‘गति शक्ति कार्गो टर्मिनल’ (GCT) का 30 मार्च को भव्य शुभारंभ किया गया। पश्चिम रेलवे के जनरल मैनेजर प्रदीप कुमार ने अत्याधुनिक टर्मिनल का उद्घाटन कर पहली कंटेनर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि इस टर्मिनल का निर्माण मेसर्स प्रिस्टिन कनेरिया लॉजिस्टिक्स पार्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है। भारतीय रेलवे के इतिहास में यह पहला ऐसा गती शक्ति टर्मिनल है, जिसका निर्माण मात्र 8 महीने के रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया। लगभग 44,000 वर्ग मीटर रेलवे भूमि पर विकसित यह टर्मिनल सूरत और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा।
इस टर्मिनल के शुरू होने से कपड़ा, स्टील, सीमेंट, फ्लाई ऐश, केमिकल्स और फर्टिलाइजर जैसे माल के परिवहन में तेजी आएगी। तेज़ लोडिंग और परिवहन सुविधा से उद्योगकारों को बेहतर और प्रभावी लॉजिस्टिक्स सेवाएं मिलेंगी।
गंगाधरा टर्मिनल के संचालन से सड़क यातायात का दबाव कम होगा, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। मालगाड़ियों की तेज़ आवाजाही से रेलवे की संचालन क्षमता बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में दिखाई देगा। भारत सरकार के ‘गति शक्ति विजन’ के तहत पश्चिम रेलवे की यह उपलब्धि सूरत के औद्योगिक विकास में नया अध्याय जोड़ने वाली साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button