सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
एकल श्रीहरि महिला, युवा, युवा महिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
सूरत,एकल श्रीहरि वनवासी विकास ट्रस्ट की महिला समिति , युवा समिति एवं युवा महिला समिति का गठन बुधवार को किया गया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए महेश मित्तल एवं सूरत चेप्टर के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल (विनायक) ने बताया की नई महिला समिति में सुषमा दारुका को अध्यक्ष, अनिता केडिया को सचिव बनाया गया। युवा समिति में विकास अग्रवाल को अध्यक्ष, गिरीश अग्रवाल को सचिव बनाया गया। ट्रस्ट द्वारा प्रथम बार गठित महिला युवा समिति में अंजू जैन को अध्यक्ष, ज्योति डालमिया को सचिव बनाया गया। मीटिंग में तीनों समितियों में अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की भी नियुक्ति की गई। मीटिंग में सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी गई एवं एकल श्रीहरि की भावी योजनाओं के बारे में बताया गया।



