सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

एक शाम श्री माजीसा माँ के नाम 15 मार्च को

SURAT;श्री माजीसा माता राणी भटियाणी ट्रस्ट बलेश्वर द्वारा 15 मार्च को एक शाम श्री माजीसा माँ के नाम विशाल भक्ति का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष पुखराज संखलेचा ने बताया कि कार्यक्रम वेसू,भगवान महावीर कॉलेज के सामने स्थित मैदान पर हितेश भाई शास्त्री के सानिध्यता में होगा । जिसमें सुबह 12.39 बजे जाजम के लाभार्थी परिवार भगवान भाई चांडक के निवास स्थान कैपिटल ग्रिन वेसू से शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो कि बाद में कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सभा में परिवर्तित होगी ।उसके बाद दोपहर 2:00 बजे भक्ति 02 . 38 पर जाजम का मुहूर्त एवं चढ़ावे बोलियां के साथ मां कि भक्ति होगी। सचिव रमेश राठी ने बताया भजन गायक आशा वैष्णव, महावीर सांखला और अनिल सालेचा भक्ति से मां को रिझायेंगे। उसके बाद शाम 5:00 बजे महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button