राजनीतिसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
एक हज़ार निराश्रित महिलाओं को राशन किट का किया वितरण

सूरत।वीआईपी रोड़ स्थित श्री श्याम मंदिर, सूरतधाम में शनिवार को श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा एक हज़ार निराश्रित महिलाओं को राशन किट का वितरण किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष कैलाश हाकिम ने बताया कि हमारे लोकलाड़ले संसद एवं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल साहब के जन्मदिन के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर अनेकों सेवा कार्य किए जाते है। उसी श्रृंखला में निराश्रित महिलाओं को एक महिने का सम्पूर्ण राशन का वितरण किया गया। राशन किट के साथ सभी को प्रसाद का डब्बा एवं नकद राशि भी दी गई। इस अवसर पर सी आर पाटिल साहब ने श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन किए। आयोजन में ट्रस्ट के सचिव राजेश दोदराजका के अलावा अनेकों कार्यकारिणी सदस्य एवं दानदाता उपस्थित रहें।


