सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अग्रवाल हेल्थ सेंटर में सर्वाइकल वैक्सीन कैंप, जन्मदिन पर हुआ आयोजन

सूरत। शहर के अग्रवाल हेल्थ सेंटर में लक्ष्मीपति ग्रुप के संस्थापक एवं समाजसेवी गोविंद प्रसाद सरावगी की धर्मपत्नी कांता देवी सरावगी के जन्मदिन के अवसर पर सर्वाइकल वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया कैंप के शुभारंभ पर उनके पुत्र संजय सरावगी, मनोज सरावगी एवं सुजाता सरावगी उपस्थित रहे  अग्रवाल हेल्थ सेंटर के चेयरमैन श्रवण अग्रवाल एवं प्रभारी विनोद चिड़ावा वाला ने जानकारी देते हुए बताया कि सरावगी परिवार एवं अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान विघ्नहर्ता भगवान गणपति एवं महाराजा अग्रसेन की आरती कर कैंप का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में समाज के सचिव राजकुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गोयल, कोषाध्यक्ष गोवर्धन मोदी एवं संरक्षक संजय जगनानी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा अरविंद गाड़िया, विमल झाझड़िया, प्रभात जालान, सुशील मोदी, गौरीशंकर अग्रवाल, कैलाश कनोड़िया, श्याम सीहोटिया, प्रदीप गाड़िया, बसंत अग्रवाल, संदीप चौधरी एवं अभय गुप्ता समेत अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराई।
इस कैंप के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button