वेसु में पांचवीं मंजिल से गिरने पर वृद्धा की मौत
मानसिक बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका
सूरत। शहर के वेसु क्षेत्र स्थित एसएनएस ग्लोरीना अपार्टमेंट में रहने वाली एक वृद्धा की पांचवीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले गणेशमल जैन अपने संयुक्त परिवार के साथ वेसु स्थित एसएनएस ग्लोरीना में रहते हैं। उनका संबंध कपड़ा व्यवसाय से है और उनके दो पुत्र हैं। उनकी पत्नी 60 वर्षीय वीणाबेन शनिवार दोपहर घर की पांचवीं मंजिल के दादर से नीचे पैसेज में गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर अलथाण पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। जांच में सामने आया है कि मृतका वीणाबेन मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं। आशंका जताई जा रही है कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने दादर से कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।



