HEALTHसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

तेरापंथ महिला मंडल पर्वत पाटिया ने आयोजित किया निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर

सूरत। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल, पर्वत पाटिया द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर उधना दरवाजा स्थित विवेक हॉस्पिटल में निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर (पैप स्मियर) जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 75 महिलाओं की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र एवं मंगलाचरण से हुआ। उद्घाटन सत्र में डॉ. कमला सहित विभिन्न सभा-संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंडल की अध्यक्ष सुमन बैद ने सभी का स्वागत करते हुए शिविर की जानकारी दी, जबकि कार्यकारिणी सदस्य सुनीता पारख ने डॉ. कमला का परिचय कराया।
डॉ. कमला ने पैप स्मियर टेस्ट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह एक सरल और आवश्यक जांच है, जिसे महिलाओं को हर दो से तीन वर्ष में अवश्य कराना चाहिए, ताकि सर्वाइकल कैंसर की समय रहते पहचान हो सके। सभा मंत्री प्रदीप गंग और ज्ञानचंद कोठारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
मंडल की ओर से डॉ. कमला और उनकी टीम का शॉल एवं मोमेंटो से सम्मान किया गया। शिविर के सहयोगी दानदाताओं—रमेश ओस्तवाल, कुलदीप कोठारी, संपतमल झाबक, रंजीत गीया और कमल पुगलिया—का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मंत्री मधु झाबक ने किया तथा सह मंत्री रेखा चौधरी ने आभार व्यक्त किया। शिविर का निरीक्षण और प्रतिभागियों को प्रेरित करने के लिए अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की गुजरात प्रभारी श्रेया बाफना और विशेष आमंत्रित महिमा चौरडिया भी उपस्थित रहीं।
शिविर का संयोजन कुसुम बोथरा, ललिता पारख और रंजना कोठारी ने किया। महिला मंडल की टीम के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button