Uncategorized

शिवभक्ति से राष्ट्रभक्ति तक: सूरत में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर भव्य आयोजन

सूरत। छत्रपति छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के पावन अवसर पर लिंबायत, सूरत में श्रद्धा, संगठन शक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह अभिषेक-पूजन से लेकर शाम की भव्य राष्ट्रभक्ति रैली तक पूरा क्षेत्र उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।
प्रातः 8:00 से 10:00 बजे तक शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर विधिवत अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की गई। डॉ. निखिल पाटिल और डॉ. यशस्वी पाटिल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक संपन्न कराया, जबकि डॉ. रवींद्र पाटिल और डॉ. मंगला पाटिल ने आरती की। इस अवसर पर ट्रस्टीगण और युवा समिति की सक्रिय उपस्थिति रही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने दूरभाष के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा विधायक संगीता पाटिल ने भी संदेश भेजा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता नरेशभाई शाह की विशेष उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
दोपहर 3:00 बजे श्री छोट्टुभाई पाटिल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. निखिल पाटिल की ओजस्वी “शिवगर्जना” से वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। रैली का मुख्य आकर्षण ‘यूथ फॉर गुजरात’ के अध्यक्ष जिग्नेशभाई पाटिल रहे, जिन्होंने लेज़िम के ताल पर युवाओं के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हजारों युवाओं ने “जय भवानी – जय शिवाजी” के उद्घोष के साथ रैली को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
ढोल-नासिक की गूंज, नववारी साड़ी में सुसज्जित महिलाओं का पारंपरिक नृत्य और केसरिया ध्वजों से सजी सड़कों ने पूरे मार्ग को राष्ट्रगौरव के उत्सव में बदल दिया। डिप्टी मेयर डॉ. नरेंद्र पाटिल सहित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। पुलिस प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्था के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button