businessTextileसूरत सिटी

मगोब स्थित महावीर टेक्सटाइल मार्केट के व्यापारी से 36.54 लाख रुपये की ठगी

राजस्थान के पुष्कर निवासी व्यापारी गिरफ्तार, प्रिंटेड कपड़े का माल लेकर किया पलायन

सूरत।सूरत के मगोब स्थित महावीर टेक्सटाइल मार्केट में कपड़ा व्यापारी के साथ 36.54 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। प्रिंटेड कपड़े का माल खरीदकर भुगतान न करने वाले राजस्थान के पुष्कर निवासी व्यापारी को पुणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उधना स्थित अमन सोसायटी वी-1, अलनूर पार्क अपार्टमेंट में रहने वाले मो. मेहफूज हसन मासुक अली मगोब स्थित महावीर टेक्सटाइल मार्केट की दुकान नंबर 2012 में जया एक्सपोर्ट नाम से कपड़े का व्यवसाय करते हैं।
राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर, चांवड़िया रोड स्थित सरोवर कॉलोनी में ओम टेक्सटाइल फर्म संचालित करने वाले व्यापारी पवनकुमार गणपतलाल साद ने 30 अगस्त 2024 से 31 अक्टूबर 2024 के बीच जया एक्सपोर्ट से कुल 46,90,334 रुपये मूल्य का प्रिंटेड पॉलिएस्टर कपड़ा खरीदा था। आरोपी व्यापारी ने माल लेने के बाद केवल 10,35,526 रुपये का भुगतान किया, जबकि शेष 36,54,808 रुपये की रकम का भुगतान नहीं किया और उठमणू कर लिया।
धोखाधड़ी का अहसास होने पर व्यापारी मो.हसन अली ने 8 अगस्त 2025 को पुणा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले की जांच कर रहे पीएसआई टी.आर. पाटिल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पवनकुमार साद (उम्र 28 वर्ष), निवासी कैलाश भाटी का घर, भाटी जनरल स्टोर के पास, देवराबंसली, पुष्कर, जिला अजमेर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना के बाद टेक्सटाइल व्यापारियों में सतर्कता बढ़ गई है तथा व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button