सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

माहेश्वरी महाकुंभ 2026 : भाविका माहेश्वरी को ‘समाज गौरव’ उपाधि से सम्मानित

जोधपुर। अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महासम्मेलन (MGC) 2026 के भव्य मंच पर भाविका माहेश्वरी को प्रतिष्ठित ‘समाज गौरव अलंकार’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कम उम्र में स्क्रीन एडिक्शन के खिलाफ 500 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रदान किया गया।
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस जे.के. माहेश्वरी ने उन्हें यह वैश्विक सम्मान प्रदान किया। चयन प्रक्रिया सात सदस्यीय ज्यूरी द्वारा की गई, जिसमें आनंद प्रकाश माहेश्वरी (IPS), श्रीकांत बालडा (IAS), न्यायमूर्ति उमेशचंद्र माहेश्वरी, दिनेश पटवारी (IRS), विपिन माहेश्वरी (IPS), मोनिका मोहता (IFS) और न्यायमूर्ति दिनेश सोमानी शामिल थे।
तीन दिवसीय माहेश्वरी महाकुंभ में देश-विदेश से लगभग 50,000 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह राठौड़ सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button