सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

खाटू श्याम मंदिर के लिए रंगीला श्याम सेवा समिति का 100 सदस्यीय जत्था रवाना

सूरत। श्रद्धा और भक्ति के उत्साहपूर्ण वातावरण में रंगीला श्याम सेवा समिति का करीब 100 सदस्यों का जत्था शुक्रवार दोपहर स्पेशल ट्रेन से खाटू धाम के लिए रवाना हुआ। रवाना होते समय भक्तों में बाबा श्याम के जयकारों और भजनों की गूंज सुनाई दी।
जत्थे में मुख्य रूप से मनोज अग्रवाल (चीकू), शेखर भीमसरिया, अजय खेतान, अमित केडिया, सुनील बजाज, अभिनाश एवं विमल अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हैं। समिति के सदस्य पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ बाबा के दर्शनों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
समिति के गणेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को सभी सदस्य खाटू मार्ग स्थित संतोषपुरा के भंडारा स्थल से भव्य निशान यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा भक्तिभाव के साथ खाटू धाम पहुंचेगी, जहां बाबा श्याम को विधिवत निशान अर्पित किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष अंकित कदमावाला ने बताया कि समिति द्वारा 27 फरवरी तक संतोषपुरा में श्याम भक्तों के लिए भंडारा, अल्पाहार, चिकित्सा सुविधा एवं रात्रि विश्राम की विशेष व्यवस्था की गई है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सेवा कार्यों का विशेष प्रबंधन किया गया है।
इसके अतिरिक्त प्रतिदिन बाबा के दरबार को आकर्षक रूप से श्रृंगारित किया जाएगा तथा अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी। साथ ही प्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button