वैश्य समाज द्वारा सामूहिक विवाह

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा कल 22 जनवरी को महाराजा अग्रसेन पैलेस में 10 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ । इस विवाह की मुख्य अतिथि श्रीमती बेला रमेश जी अग्रवाल, उद्घाटन करता श्री श्याम सुंदर जी अग्रवाल , उर्मिला , अचला बनवारी लाल जी मुरारका, मौजूद थे। वैश्य समाज महिला इकाई प्रेसिडेंट श्रीमती इंदिरा अग्रवाल ने बताया कार्य को संपन्न करने में राजकुमारी जी , मीना जी,अनीता जी, नीतू जी, कुसुम जी ,मनीषा जी, निशा जी, नीलम जी,बंदना जी के सानिध्य में यह विवाह का आयोजन हुआ और साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अनिल जी रुंगटा, महामंत्री संजय जी भाऊवाला , कोषाध्यक्ष अनुराग जी कोठारी, मंत्री बसंत खेतान, महाराजा अग्रसेन पैलेस के प्रमोद पोद्दार,संजय सरावगी सहित सभी ट्रस्टीगण का इस प्रोग्राम को सफल बनाने में सहयोग रहा।10 नवदंपति को उनके दैनिक जीवन उपयोगी वस्तुएं देकर खुशी-खुशी विदा किया.




