तेरापंथ महिला मंडल, पांडेसरा का गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

सूरत। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के मार्गदर्शन में गठित तेरापंथ महिला मंडल, पांडेसरा का भव्य एवं गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 29 जनवरी को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की गरिमा अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की उपाध्यक्ष मधु देरासरिया, गुजरात प्रभारी पूर्णिमा ग़ाड़िया एवं श्रेया बाफना,सभा अध्यक्ष उत्तम सोनी, सभा मंत्री महेन्द्र बाबेल,सभा के पदाधिकारीगण तथा तेरापंथ महिला मंडल,उधना की अध्यक्ष महिमा चोरड़िया व मंत्री संगीता बाफना की उपस्थिति से और बढ़ गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मधु देरासरिया द्वारा नमस्कार महामंत्र के मंगल पाठ से किया गया। इसके पश्चात मंडल की सदस्यों द्वारा मधुर गीत के माध्यम से मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया।
मंगलमय वातावरण में तेरापंथ महिला मंडल,पांडेसरा की अध्यक्ष दीप्ति डांगी ने कार्यकारिणी समिति की घोषणा की। तत्पश्चात मधु देरासरिया ने सभी पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद अपने उद्बोधन में अध्यक्ष दीप्ति डांगी ने मंडल के दायित्वों का निष्ठा,अनुशासन एवं समर्पण भाव से निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।गुजरात प्रभारी श्रेया बाफना ने संगठनात्मक कार्यप्रणाली एवं सुव्यवस्थित सेवा कार्यों पर मार्गदर्शन प्रदान किया, जबकि पूर्णिमा गड़िया ने मंडल की गरिमा बनाए रखने की प्रेरणा दी।
तेरापंथ महिला मंडल, उधना की अध्यक्ष महिमा चोरड़िया ने शुभकामनाएँ देते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। सभा अध्यक्ष उत्तम सोनी ने भी मंडल को शुभाशीष प्रदान किए। अंत में मधु देरासरिया ने महिला मंडल के नियमों व दायित्वों को सरल शब्दों में स्पष्ट किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। समारोह का समापन प्रियंका बाफना द्वारा किए गए भावपूर्ण आभार ज्ञापन के साथ हुआ।



