सनशाइन ग्लोबल हॉस्पिटल और ट्रैफिक पुलिस ज़ोन–3 के संयुक्त सहयोग से सूरत में ट्रैफिक अवेयरनेस वीक का शुभारंभ

सूरत।सनशाइन ग्लोबल हॉस्पिटल और ट्रैफिक पुलिस ज़ोन–3के संयुक्त सहयोग से सूरत शहर में ट्रैफिक अवेयरनेस वीक का आयोजन किया गया है। इस जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ आज चोपाटी सर्कल, अठवालाइंस में किया गया।
यह अवेयरनेस कार्यक्रम 5 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 तक सूरत के विभिन्न प्रमुख ट्रैफिक प्वाइंट्स और जंक्शनों पर चरणबद्ध रूप से आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत वाई-जंक्शन, सिटीलाईट क्षेत्र, खाटूश्याम मंदिर सहित शहर के अन्य महत्वपूर्ण ट्रैफिक स्थलों को शामिल किया गया है।

आगामी उत्तरायण पर्व के दौरान ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता फैलाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम के माध्यम से वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन, हेल्मेट व सीटबेल्ट का अनिवार्य उपयोग, गैरकानूनी डोर से होने वाले खतरों से बचाव, तथा पतंग उड़ाते समय आवश्यक सावधानियाँ बरतने संबंधी मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे उत्तरायण के दौरान ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें, अपनी तथा अपने परिवारजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और इस जनहित अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।




