सिन्धी समाज प्रीमियर लीग: स्टेट लेवल क्रिकेट टुर्नामेंट का भव्य आयोजन

सूरत। सूरत शहर के रामनगर सिन्धी कॉलोनी स्थित स्वामी टेऊँराम स्पोर्ट्स ग्राउंड में सिन्धी समाज प्रीमियर लीग के अंतर्गत गुजरात स्तर का भव्य क्रिकेट टुर्नामेंट आयोजित किया गया। इस आयोजन में खेल भावना, भाईचारे और उत्साह का शानदार संगम देखने को मिला।
रामनगर सिन्धी समाज के अग्रणी पवन हासीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि टुर्नामेंट में सूरत शहर की 3 टीमों सहित गुजरात के विभिन्न शहरों की कुल 6 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद अहमदाबाद की शिवा इलेवन टीम विजेता बनी, जबकि सूरत की सदाशिव चैम्पियन टीम ने रनर-अप का खिताब हासिल किया।
आयोजकों द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, शील्ड एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आर. जे. चौधरी, पुलिस इंस्पेक्टर, रांदेर पुलिस स्टेशन, तथा रामनगर सिन्धी समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को सामाजिक एकता और स्वस्थ जीवनशैली का माध्यम बताया।




