श्री माहेश्वरी सेवा सदन में रक्तदान शिविर का नया इतिहास,553 यूनिट रक्त संग्रह कर बना रिकॉर्ड

सूरत। श्री माहेश्वरी सेवा सदन में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में मानवता की सेवा का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ।
माहेश्वरी नवयुवक मंडल, सेवाओं का पर्याय हेल्पिंग हैंड्स सूरत एवं श्री माहेश्वरी सेवा सदन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 553 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
माहेश्वरी नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हरीप्रकाश पेडीवाल एवं सचिव विष्णु राठी ने बताया कि इस शिविर में समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
राजस्थान से पधारे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियाँ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनके आगमन से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई।हेल्पिंग हैंड्स सूरत के संरक्षक मनोज जाजू एवं अध्यक्ष दिनेश चांडक ने बताया कि इस अवसर पर मंडल के पूर्व अध्यक्षगण रामरतन भुतड़ा, रामवतार साबु, हरिशंकर तोषनीवाल, श्याम राठी, सेवा सदन के सचिव शैलेश चांडक,
सूरत महानगर पालिका के डिप्टी मेयर नरेंद्र पाटिल,सूरत भाजपा महामंत्री किशोर बिंदल,नगरसेवक रश्मि गिरधारी साबु, विजय चौमाल,फोस्टा अध्यक्ष कैलाश हाकिम, डायरेक्टर जगदीश कोठारी,तथा गुजरात कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक कोठारी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
रक्त संग्रहण में किरण ब्लड बैंक एवं सूरत रक्तदान ब्लड बैंक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मंडल के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा, सहसचिव घनश्याम पेडीवाल, समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के साथ आयोजन संयोजक कैलाश मूंदड़ा, आशीष पेडीवाल, गोपाल गांधी, कृष्ण राठी, राजेश बागड़ी एवं राधेश्याम मूंदड़ा,साथ ही हेल्पिंग हैंड्स सूरत की पूरी टीम एवं सभी सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।




