अग्रवाल प्रीमियम लीग-17 की हुई रंगारंग शुरुआत

सूरत,अग्रवाल विकास ट्रस्ट द्वारा अग्रवाल प्रीमियर लीग-17 की रंगारंग शुरुआत शुक्रवार को अलथान स्थित बी.जे. पटेल क्रिकेट ग्राउंड पर सुबह साढ़े सात बजे किया गया। इस अवसर पर सभी टीमों के खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ट्रस्ट द्वारा उद्घाटन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

लीग का आयोजन “स्वदेशी” थीम पर आधारित किया गया है। जिसका उद्देश्य भारतीय ब्रांड्स एवं उत्पादों को बढ़ावा देना तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में समाज को जागरूक करना है। इस अवसर पर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, उनके महत्व एवं भारतीय उद्योगों को समर्थन देने के संदेश दिए गए।
डे-नाइट प्रारूप में आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 12 सीनियर टीमें एवं 3 अंडर-16 टीमें भाग ले रही हैं। सभी मैच लीग टेनिस बॉल से खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर अग्रवाल विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद पोद्दार, संजय सरावगी, अनिल शेरोवाला, राजीव गुप्ता, राहुल अग्रवाल, शशिभूषण जैन, रमेश अग्रवाल, प्रमोद कंसल, दिनेश अग्रवाल सहित अनेकों सदस्य उपस्थित रहें।




