
परिवर्तन ही विकास की गति का पहला चरण है, सूरत के टेक्सटाइल को वैश्विक स्तर तक ले जाने के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे : चेंबर अध्यक्ष श्री निखिल मद्रासी
‘SGCCI ग्लोबल फैब्रिक एक्सपो’ में टेक्सटाइल की पूरी वैल्यू चेन को किया गया शामिल, सूरत के फैब्रिक को लोकल से ग्लोबल तक पहुंचाने के लिए विदेशों से बायर्स लाए जाएंगे : चेंबर उपाध्यक्ष श्री अशोक जीरावाला
‘SGCCI ग्लोबल फैब्रिक एक्सपो’ का पहला संस्करण 26, 27 और 28 जून 2026 को आयोजित होगा,
एक्सपो के माध्यम से वैश्विक अवसरों के द्वार खोलने का प्रयास
सूरत: द सदर्न गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) द्वारा विवनीट एग्ज़ीबिशन के नए अध्याय के रूप में ‘SGCCI ग्लोबल फैब्रिक एक्सपो–2026’ का भव्य लॉन्च नए लोगो के साथ किया गया। यह लॉन्चिंग सेरेमनी शनिवार, 27 दिसंबर 2025 को वराछा स्थित ला फाउंटेन में आयोजित हुई, जिसमें उद्योग जगत के अग्रणी नेता, प्रदर्शक (एग्ज़ीबिटर्स), व्यापारी एवं चेंबर के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में SGCCI ग्लोबल फैब्रिक एक्सपो–2026 का आधिकारिक अनावरण एवं नए लोगो का रिवील किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सराहा। इस अवसर पर चेंबर के अध्यक्ष श्री निखिल मद्रासी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि परिवर्तन ही विकास की गति का पहला चरण है। चेंबर लगातार उद्योगों को नई संभावनाएं, अंतरराष्ट्रीय संपर्क और व्यापार वृद्धि के अवसर प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। विवनीट एग्ज़ीबिशन का यह नया स्वरूप सूरत के टेक्सटाइल उद्योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
चेंबर के उपाध्यक्ष श्री अशोक जीरावाला ने बताया कि अब तक विवनीट एग्ज़ीबिशन में केवल वीवर्स और निटर्स भाग लेते थे, लेकिन SGCCI ग्लोबल फैब्रिक एक्सपो में टेक्सटाइल की पूरी वैल्यू चेन को शामिल किया गया है। इसमें एम्ब्रॉयडरी, डिजिटल प्रिंट, फॉइल प्रिंट, पोज़िशन प्रिंट सहित गारमेंट फैब्रिक और अन्य सभी प्रकार के फैब्रिक प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सूरत के फैब्रिक को लोकल से ग्लोबल स्तर तक पहुंचाने के लिए इस एक्सपो में विदेशों से बायर्स को आमंत्रित किया जाएगा।
चेंबर के मानद मंत्री श्री बिजल जरीवाला ने कहा कि विवनीट एग्ज़ीबिशन का नाम बदलकर SGCCI ग्लोबल फैब्रिक एक्सपो रखने से इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी और देश-विदेश के खरीदारों, उत्पादकों व व्यापारियों को एक सशक्त मंच प्राप्त होगा।
चेंबर के ग्रुप चेयरमैन श्री किरण ठुम्मर ने कहा कि किसी भी उत्पाद को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का सबसे प्रभावी माध्यम एग्ज़ीबिशन है। वहीं, मैनेजिंग कमेटी सदस्य डॉ. हरेश पटेल ने जानकारी दी कि SGCCI ग्लोबल फैब्रिक एक्सपो का पहला संस्करण 26, 27 और 28 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से एग्ज़ीबिटर्स, बायर्स और टेक्सटाइल विशेषज्ञ भाग लेंगे।
कार्यक्रम का संचालन मैनेजिंग कमेटी सदस्य श्री अतुल पटेल ने किया। इस अवसर पर टेक्सटाइल, फैब्रिक और गारमेंट उद्योग से जुड़े अनेक उद्योगपति, उद्यमी और व्यवसायी उपस्थित रहे।




