वार्षिक खेल महोत्सव “सिटियस -2025” का हुआ आयोजन

सूरत,अग्रवाल विद्या विहार स्कूल के वार्षिक खेल महोत्सव “सिटियस-2025” का आयोजन 6 से 19 दिसंबर 2025 के बीच स्कूल परिसर एवं वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय में किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि इस खेल महोत्सव में प्री-प्राइमरी से लेकर उच्च माध्यमिक तक के लगभग 3,000 छात्रों ने विभिन्न व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय सरावगी एवं अन्य गणमान्य पदाधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विजेताओं को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया। ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ यह उत्सव 20 दिसंबर को ध्वज उतारने की रस्म और राष्ट्रगान के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन का उद्देश्य छात्रों में एकता एवं खेल भावना का संचार करना था।




