
गोवा में 12 से 15 दिसंबर तक इंडियन पैकर्स कम्युनिटी का दसवां वार्षिक अधिवेशन भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में देश के 27 राज्यों से आए सैकड़ों पैकर्स एंड मूवर्स एवं ट्रांसपोर्ट कंपनियों के मालिकों ने सहभागिता की।अधिवेशन के दौरान सूरत स्थित कृष्णा मूवर्स एंड पैकर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री कृष्ण शर्मा को व्यापार जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘एक्सीलेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उद्योग में गुणवत्ता, भरोसे और निरंतर प्रगति के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रेसिडेंट श्री शशांक मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर फाउंडर मेंबर श्री सुरेंद्र शर्मा, श्री टिंकू चौधरी, श्री मनोज राठौर एवं श्री टीकाराम भाई ने उपस्थित सभी सदस्यों का सम्मान किया।उल्लेखनीय है कि कृष्ण शर्मा विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि व्यापार को बढ़ावा देने और उद्योग को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह अधिवेशन हर वर्ष आयोजित किया जाता है। साथ ही, अधिवेशन में ऑनलाइन फ्रॉड से संबंधित जानकारियाँ साझा कर सभी को इसके प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया




