श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन 26 दिसंबर से

सूरत,नंदिनी परिवार सेवा समिति द्वारा विशाल श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक वेसु स्थित नंदिनी-1 सोसायटी में किया जाएगा। समिति के कैलाश केजरीवाल ने बताया कि भागवत कथा में व्यासपीठ से हरिद्वार के पवननंदन महाराज भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा की शुरुआत 26 दिसंबर को सुबह सात बजे से गीता पोथी शोभायात्रा से की जाएगी। दोपहर से भागवत महात्म्य, दूसरे दिन वासुदेव आगमन, तीसरे दिन ध्रुव एवं नरसिंह अवतार, चतुर्थ दिन राम और कृष्ण जन्मोत्सव, पांचवें दिन गोवर्धन महोत्सव, छटवें दिन रुक्मणि विवाह प्रसंग तथा सातवें दिन सुदामा चरित्र मुख्य रूप से किया जाएगा। एक जनवरी को हवन के साथ कथा की पूर्णाहुति होगी। कथा के मनोरथी नंदीनी परिवार में रहने वाले परिवारजन है।
प्रतिदिन दोपहर तीन से छ: बजे तक होने वाली कथा के लिए समिति के सदयों को मीटिंग कर जवाबदारी दी गई। मीटिंग में समिति के मनीष जगनानी, सुनील रामुका, संजय मित्तल, रितेश गुप्ता, रमेश छापड़िया, मनोज चौधरी, कमल पटवारी सहित अनेकों सदस्यों की उपस्थिति रही।




