Uncategorized

श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ

कलश शोभा यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गूंजे जय श्री राम के जयकारे

सूरत। श्री गुरुकृपा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री राम कथा का शुभारंभ रविवार को भक्तिमय वातावरण में हुआ। गोडादरा स्थित अंबिका हाइट्स के सामने एवं प्रमुख आरण्य के पास मरुधरा मैदान में आयोजित यह कथा 21 से 30 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 1.00 से 5.00 बजे तक चलेगी।
कथा में व्यास पीठ की सानिध्यता में राजाराम महाराज एवं कृपाराम महाराज श्री राम कथा के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन कर रहे हैं।
कथा शुभारंभ से पूर्व सुबह 9.00 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा घंटियाला बालाजी मंदिर, महावीर मार्केट से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुँची। शोभायात्रा में बग्गी में विराजमान राजाराम महाराज एवं कृपाराम महाराज आकर्षण का केंद्र रहे।
हजारों की संख्या में महिलाएं चुनड़ी वेश में सिर पर कलश धारण किए तथा पुरुष वर्ग श्वेत वेश में ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत की धुनों पर नाचते-झूमते चले। मार्ग में गूंजते “जय श्री राम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया।
दोपहर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कथा स्थल पर श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ, जिससे पूरे पंडाल में आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button