सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

राजस्थान युवा संघ एवं एस.वी. पब्लिक स्कूल द्वारा भारतीय नौसेना दिवस पर शौर्य को नमन

सूरत। भारतीय नौसेना के अदम्य साहस और प्रचंड पराक्रम की याद में प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर भारतीय नौसेना द्वारा किए गए सफल और साहसिक अभियान ने पाकिस्तान को युद्ध में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। इसी ऐतिहासिक विजय के सम्मान में नौसेना दिवस देशभर में उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाता है।


इसी कड़ी में राजस्थान युवा संघ एवं एस.वी. पब्लिक स्कूल द्वारा भारतीय नौसेना दिवस को श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समाजसेवियों ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं के शौर्य, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा को नमन किया।


राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना देश की सुरक्षा की अजेय ढाल हैं। इनके साहस और समर्पण के कारण ही भारत आज सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा, अनुशासन और देशभक्ति के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।
एस.वी. पब्लिक स्कूल के संचालक ताराचंद ढाका ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय सशस्त्र सेनाओं के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना और उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग देश की ताकत है और उन्हें राष्ट्रहित के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में राजस्थान युवा संघ के सभी कार्यकर्ता एवं विद्यालय परिवार सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और नौसेना दिवस को उत्साह, गर्व और भक्ति भाव के साथ मनाया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button