सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

माँ शाकम्भरी सेवा समिति का 15वां वार्षिक उत्सव 28 दिसंबर को

मंगल पाठ, भजन संध्या व नृत्य-नाटिका के साथ भव्य आयोजन

सूरत। माँ शाकम्भरी सेवा समिति के 15वें वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में रविवार, 28 दिसंबर 2025 को श्री शाकम्भरी मंगल पाठ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र चिरानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम सीटीलाइट स्थित अग्रसेन पैलेस के पंचवटी हॉल में दोपहर 2:15 बजे से प्रारंभ होगा। भजन संध्या में सूरत के श्रीराम चिरानिया एवं मिहिर अग्रवाल द्वारा माताजी को समर्पित भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी जाएंगी।मंगल पाठ की विशेष प्रस्तुति श्रीमती सुरभि बिरजुका द्वारा नृत्य-नाटिका के माध्यम से की जाएगी, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी।
समिति के सचिव अजय बिरोलिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ माताजी के दरबार के समक्ष अखंड ज्योत प्रज्ज्वलन के साथ होगा। इस अवसर पर माताजी का नयनाभिराम दरबार कोलकाता के विशेष कारीगरों द्वारा शाकम्भरी धाम (राजस्थान) की तर्ज पर सजाया जाएगा।
दरबार में अखंड ज्योत, छप्पन भोग के साथ-साथ माताजी को हरी-हरी सब्जियों का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा।
समिति के कोषाध्यक्ष सुशील जयकिशनका ने बताया कि मंगल पाठ के दौरान मैया जी का खजाना (लकी ड्रॉ) भी खोला जाएगा, जिसमें चांदी के सिक्के प्रदान किए जाएंगे।आयोजन के समापन पर सभी माताजी के भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button