businessसूरत सिटी

गोडादरा राज टेक्सटाइल मार्केट की आग 18 घंटे बाद काबू में आई

तीसरे माले में शॉर्ट सर्किट से लगी आग 6-7 मंज़िल तक पहुँची

गुरुवार सुबह फिर 7वीं मंज़िल की दुकान से धुआं निकलते ही फायर ब्रिगेड दौड़ी

गोडादरा क्षेत्र स्थित राज टेक्सटाइल मार्केट में बुधवार को भीषण आग लग गई थी। तीसरी मंज़िल पर हुए शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग धीरे-धीरे फैलते हुए 6वीं और 7वीं मंज़िल तक पहुँच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर विभाग ने मेजर कॉल घोषित किया था। लगातार मशक्कत के बाद लगभग 18 घंटे में आग पर काबू पाया गया।
हालांकि गुरुवार सुबह फिर 7वीं मंज़िल की एक दुकान से धुआं उठता दिखा, जिसके बाद स्टैंडबाय पर मौजूद फायर टीम तुरंत मौके पर पहुँची और हालात को नियंत्रण में लिया।
आग बुधवार तड़के वायरिंग में हुए शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई थी। देखते ही देखते लपटें अलग-अलग मंज़िलों तक फैल गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सभी टीमें और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे। 18 घंटे की लगातार कार्रवाई के बाद आग काबू में आई, लेकिन कापड़ के बड़े पैमाने पर स्टॉक सहित भवन की संरचना को भी काफी नुकसान पहुँचा।
आग के ताप से ऐंगल पिलर तक पिघल गए, जिससे स्ट्रक्चरल डैमेज का खतरा बढ़ गया। घटना में तीन फायर जवानों के गूँगलाने तथा जवान हार्दिक पटेल के झुलसने की जानकारी सामने आई। हार्दिक पटेल को स्मीमेर अस्पताल से उपचार के बाद गुरुवार को छुट्टी दे दी गई।
फायर विभाग ने आग बुझाने में लगभग 27 लाख लीटर पानी का उपयोग किया।

आग में न जली दुकानों को भी पानी से नुकसान

कपड़े का स्टॉक बाहर निकालने की मंजूरी की मांग

सूरत : बुधवार सुबह भड़की आग भले ही देर रात काबू में आ गई, लेकिन बी ब्लॉक के व्यापारियों की परेशानी कम नहीं हुई है। व्यापारी विकास अग्रवाल के अनुसार, बाजार में ए,बी और सी मिलाकर करीब 350 दुकानें हैं, जिनमें से बी ब्लॉक की पहली, छठी और सातवीं मंज़िल की 21 दुकानों में आग और पानी से भारी नुकसान हुआ है।
अन्य ब्लॉकों की दुकानों में भी आग नहीं लगी, लेकिन पानी भरने से ग्रे और फिनिश्ड कपड़ा भीग गया। व्यापारियों का कहना है कि भीगे हुए स्टॉक को जल्द बाहर निकालने की अनुमति दी जाए, ताकि उसे आगामी ईद के सीज़न को देखते हुए उपयोग में लिया जा सके।

राज टेक्सटाइल मार्केट को स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट के लिए नोटि

गोडादरा स्थित राज मार्केट में सुबह 7:15 बजे लगी आग को काबू में लाने में फायर विभाग को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। 9 घंटे से ज्यादा समय तक आग लगातार भड़कती रही जिससे तीसरी से सातवीं मंज़िल तक के स्ट्रक्चर को नुकसान होने की आशंका जताई गई है।इसी आधार पर लिंबायत ज़ोन ने मार्केट मैनेजमेंट को दुकानों में पुनः व्यापार शुरू करने से पहले स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का नोटिस जारी किया है।साथ ही फायर विभाग ने इलेक्ट्रिसिटी ऑडिट रिपोर्ट व फायर सिस्टम को फिर से सक्रिय कर विभाग से एनओसी लेने के निर्देश भी दिए हैं।हालांकि गुरुवार को व्यापारियों को आवश्यक दस्तावेज, बैंक की चोपड़ियाँ और अन्य कागजात निकालने की अनुमति दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button