सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
गौरवपथ रोड़,पाल मे श्री राम भक्त मंडल सदस्यों ने किया संगीतमय सुंदर काण्ड पाठ

श्री राम भक्त मंडल सूरत द्वारा
शनिवार को साप्ताहिक 1536वां संगीतमय सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन अविनाश झा के सौजन्य से सी-101, कल्पवृक्ष गार्डन, गौरवपथ,रोड़ पाल में किया गया।
मंडल के सुनील माहेश्वरी ने बताया कि इस अवसर पर मंडल के सदस्यों ने अपनी मधुर वाणी से सालासर बालाजी के श्रृंगारित दरबार में संगीतमय पाठ किया। इसमें महेश मालानी,पवन स्वामी,धर्मेश कोसम्बिया, राजूभाई प्रजापति ने भजनों की सुन्दर प्रस्तुति देकर एवं धमाल गीतो से बाबा का गुणगान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थिति रहे एवं उन्होंने भावविभोर होकर बाबा को रिझाया। सुनील माहेश्वरी बताया कि मंडल द्वारा पिछले 29 वर्ष से हर शनिवार एवं विशेष अवसरों पर भक्तों के आवास एवं प्रतिष्ठान पर निःशुल्क सुंदर काण्ड पाठ आयोजित किया जाता है।




