सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
बैटर टुमारो फाउंडेशन द्वारा ‘नर सेवा नारायण सेवा’ पौष्टिक आहार सेवा अभियान के तहत सेवा कार्य

सूरत।बैटर टुमारो फाउंडेशन के “नर सेवा नारायण सेवा – पौष्टिक आहार सेवा अभियान” के अंतर्गत रविवार को श्री लोक सेवा सद्भावना वृद्धाश्रम में सेवायज्ञ का आयोजन किया गया।
फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष राजेश भारूका एवं सचिव सचिन सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार प्रातः 8 बजे फाउंडेशन के सदस्यों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत लगभग 130 मंदबुद्धि एवं असहाय वृद्ध महिला–पुरुषों के साथ सेवा कार्य किया।कार्यक्रम की शुरुआत आरती के साथ हुई, तत्पश्चात फाउंडेशन सदस्यों द्वारा लाइव डोसा काउंटर लगाकर सभी को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया। वृद्धाश्रम में व्याप्त वातावरण सेवा, भावनाओं और आत्मीयता से ओतप्रोत रहा।सेवा कार्य के पश्चात फाउंडेशन के सदस्यों ने सारोली स्थित राधे राधे गौशाला में जाकर गौ सेवा की तथा पशुओं को आहार खिलाया।




