businessसूरत सिटी

मार्गेज की गई संपत्ति बेचकर वीवर समेत दो से की 1.17 करोड़ रुपये की ठगी –

आरोपी ने संपत्ति पर ली थी तीन करोड़ की बैंक लोन

सूरत। अडाजन आनंद महल रोड क्षेत्र में रहने वाले तुषार महेंद्र शाह नामक व्यक्ति ने भेस्तान भगवतीनगर इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित अपनी गिरवी रखी संपत्ति बेचकर दो व्यक्तियों से 1.17 करोड़ रुपये की ठगी की है। आरोपी ने उक्त संपत्ति पर पहले ही एक्सिस बैंक से तीन करोड़ रुपये की सीसी लोन ली थी।

क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार, अलथाण भीमराड नहर रोड स्थित अटलांटा शॉपिंग सेंटर के पास वामा एपेक्स में रहने वाले और पावरलूम का कारोबार करने वाले 30 वर्षीय सुरेशकुमार रमेशभाई पटेल तथा अश्विन पटेल ने सितंबर 2023 में तुषार शाह से भेस्तान स्थित भगवतीनगर इंडस्ट्रियल एस्टेट में दो प्लॉट खरीदे थे। इसमें सुरेशकुमार ने 70.50 लाख रुपये के बदले 59 लाख रुपये, जबकि अश्विन पटेल ने 58 लाख रुपये नकद और चेक के माध्यम से भुगतान किया था।

तुषार शाह ने दोनों को साटा-खत (प्रारंभिक बिक्री समझौता) तो बना दिया, जिसमें प्लॉट के टाइटल को स्पष्ट और बाजार योग्य बताया गया था। लेकिन बार-बार कहने के बावजूद उसने अंतिम दस्तावेज (रजिस्ट्री) तैयार नहीं कराई।

बाद में जांच में पता चला कि तुषार शाह ने इन दोनों प्लॉटों को पहले ही एक्सिस बैंक में मार्गेज रखकर तीन करोड़ रुपये की सीसी लोन ली थी। यह तथ्य उसने खरीदारों से छुपाया और बंधक संपत्ति बेचकर उनसे 1.17 करोड़ रुपये ले लिए।

ठगी की हकीकत सामने आने पर सुरेशकुमार पटेल ने शिकायत दर्ज कराई, जिस पर क्राइम ब्रांच ने तुषार महेंद्र शाह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button