सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

तेरापंथ महिला मंडल सूरत का सम्मान समारोह

सूरत। तेरापंथ महिला मंडल सूरत द्वारा तेरापंथ भवन सिटी लाइट में शुक्रवार को प्रो. डॉ. साध्वी मंगल प्रज्ञा (ठाणा-6) के सानिध्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी मंगल प्रज्ञा द्वारा नवरात्रि अनुष्ठान से की गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सूरत हर क्षेत्र में अग्रणी रहा है।

निवर्तमान अध्यक्षा चंदा भोगर ने बताया कि कार्यकाल 2023-25 के दौरान सूरत तेरापंथ महिला मंडल को अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों हेतु 10 अवॉर्ड प्राप्त हुए हैं। इनमें महानगर श्रेणी में मंडल को द्वितीय स्थान से सम्मानित किया गया है।

वर्तमान अध्यक्षा प्रतीक्षा बोथरा ने सूरत क्षेत्र को महानगर श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त करने तथा सूरत क्षेत्र से 6 सदस्यों के अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल में शामिल किए जाने पर बधाई दी। इस अवसर पर सभी का सम्मान किया गया।

इनमें कनक बरमेचा, प्रधान ट्रस्टी मधु देरासरिया, उपाध्यक्षा निधि सेखानी (संगठन मंत्री), राखी बैद एवं पूर्णिमा गादियां (कार्य समिति सदस्य) और बिंदु भंसाली (विशेष आमंत्रित कार्य समिति सदस्य) शामिल हैं।

सूरत महिला मंडल ने इन सभी को मंगलकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि इनके कुशल मार्गदर्शन एवं समर्पण से संगठन निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। संपूर्ण सूरत समाज इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button