गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री विश्वकर्मा मंदिर पांडेसरा में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

सूरत। पांडेसरा स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर, पुनित नगर में 17 सितंबर को श्री मारवाड़ विश्वकर्मा मंडल सूरत द्वारा विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा जी की विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई तथा यज्ञाचार्य के सान्निध्य में हवन सम्पन्न हुआ।

समाज के पदाधिकारियों ने मंदिर विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की, वहीं वक्ताओं ने अपने संबोधन में विश्वकर्मा पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि कोई मानव मात्र के कल्याण हेतु कार्य करे तो उनकी पूजा करना स्वाभाविक है। भगवान विश्वकर्मा निर्माण, वास्तुकला, शिल्पकला, यांत्रिकी एवं तकनीकी कौशल के देवता माने जाते हैं और वे शिल्पकारों, इंजीनियरों, कारीगरों, सुथार तथा तकनीकी क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के आराध्य हैं।कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और अल्पाहार के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button