सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
राजपूरोहित युवा फाउंडेशन की 125वीं साप्ताहिक सेवा संपन्न
पित्र अमावस्या पर लोक सेवा सद्भावना वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, स्व. जब्बर सिंह जी की पुण्य स्मृति को समर्पित

सूरत। राजपूरोहित युवा फाउंडेशन द्वारा पित्र अमावस्या के अवसर पर आज 125वीं रविवारीय साप्ताहिक सेवा का आयोजन श्री लोक सेवा सद्भावना वृद्धाश्रम, सूरत में किया गया। यह सेवा स्वर्गीय श्री जब्बर सिंह जी, सुपुत्र श्रीमान प्रताप सिंह जी की पुण्य पावन स्मृति को समर्पित रही।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि युवा फाउंडेशन सदैव सूरत में सेवा भाव की गतिविधियों में अग्रणी रहा है। इसके कार्यों से प्रेरणा लेकर अनेक सामाजिक संस्थाएँ भी जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।




