सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

“गरबा नी राजसभा” का हुआ भव्य आयोजन

सूरत।अग्रवाल विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित जयंती महोत्सव में मंगलवार को ट्रस्ट की युवा एवं महिला शाखा द्वारा “गरबा नी राजसभा” डांडिया नाईट का भव्य आयोजन किया गया। राजस्थानी एवं शाही थीम पर आयोजित कार्यक्रम में पाँच सौ से अधिक लोगों ने रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा खेला। इस दौरान अलग-अलग आयु वर्ग में विजेताओं को ट्रस्ट द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेस का अवॉर्ड भी दिया गया। इस आयोजन के साथ ही ट्रस्ट द्वारा आयोजित जयंती महोत्सव का समापन हो गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष संजय सरावगी, प्रमोद कंसल, अनिल शोरेवाला, शशिभूषण जैन, दिनेश बंसल, रमेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, मीडिया प्रभारी कपीश खाटूवाला, युवा शाखा अध्यक्ष अंकित झुनझुनवाला, महिला शाखा अध्यक्षा रुचिका रुंगटा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button