सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

गणेश भक्तों के लिए माहेश्वरी नवयुवक मंडल द्वारा शर्बत सेवा

सूरत। गणपति बप्पा की विदाई अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माहेश्वरी नवयुवक मंडल द्वारा गणपति विसर्जन में शामिल होने वाले भक्तों के लिए शर्बत सेवा का आयोजन किया गया। यह सेवा शनिवार 6 सितंबर को रिंग रोड पर पुराने आरटीओ के सामने गांधी कॉलेज बस स्टैंड पर प्रातः 9 बजे से आरंभ की गई, जो दिनभर अनवरत जारी रही।

मंडल के सचिव मालचंद चांडक ने बताया कि इस सेवा में मंडल के पूर्व अध्यक्षों सहित निवर्तमान अध्यक्ष पवन चांडक, उपाध्यक्ष विष्णु राठी, कोषाध्यक्ष हरीप्रकाश पेड़ीवाल, सह सचिव कैलाश मुधंडा एवं पूरी कार्यकारिणी सक्रिय रही। साथ ही शहर की अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button