श्री सिमंधरस्वामी जैन मंदिर व चंपावाड़ी गुरुमंदिर का रजत जयंती महोत्सव 17 से 21 जनवरी तक, चढ़ावे 7 दिसंबर को

गढ़सिवाना। श्री सिमंधरस्वामी जैन मंदिर, दादावाड़ी एवं गुरुमंदिर चंपावाड़ी, गढ़सिवाना की प्रतिष्ठा की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) के उपलक्ष्य में पंचान्हिका महोत्सव आगामी 17 से 21 जनवरी 2026 तक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियाँ उत्साहपूर्वक जारी हैं।
महोत्सव के पूर्व चरण में 7 दिसंबर 2025, रविवार को चढ़ावों का आयोजन होगा। जाजम का मुहूर्त, परमात्मा के मुनीमजी बनना, पंचदिवसीय नाश्ता, नवकारसी, प्रवचन, पूजन-पंडाल, भोजन खंड उद्घाटन, गाँव साँझी, मेहंदी वितरण, आंगी-रोशनी-भक्ति सहित विविध चढ़ावे होंगे। सुप्रसिद्ध संगीतकार संघवी दीपकभाई करणपुरिया, प्रतापगढ़ अपनी भक्ति प्रस्तुतियाँ देंगे।यह आयोजन श्री जिनकुशलसूरीश्वरजी महाराज की जन्मस्थली एवं गुरूवर्या चंपाश्रीजी महाराज की स्मृति से जुड़े पवित्र स्थल पर हो रहा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था व उल्लास है।
संघ अध्यक्ष वंशराज भंसाली ने बताया कि आयोजन श्री चंपाश्रीजी स्मारक ट्रस्ट मंडल द्वारा गढ़सिवाना, उम्मेदपुरा व हनवंतपुरा संघ के सहयोग से किया जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा समस्त गढ़सिवानावासियों को 7 दिसंबर को मातृभूमि पर पधारने का आमंत्रण दिया गया है।
रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक, जीवदया एवं मानव सेवा से जुड़े विविध कार्यक्रम भी होंगे। हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। तैयारियों में अध्यक्ष वंशराज भंसाली, संयोजक बाबूलाल भंसाली, कोषाध्यक्ष बाबूलाल तातेड़, भूरचंद जीरावला, झणकारमल चौपड़ा, अरुण ललवानी सहित समस्त ट्रस्टीगण जुटे हुए हैं।