गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
सब खेलो सब जीतो 2.0 कार्यक्रम का आयोजन

सब खेलो सब जीतो 2.0 कार्यक्रम का आयोजन
सुरत।तेरापंथ कन्यामंडल द्वारा साध्वी मंगलप्रज्ञा आदि ठाणा-6 के सानिध्य एवं, तेरापंथ महिला मंडल ,सूरत के मार्गदर्शन में तेरापंथ भवन, सिटीलाइट में एक मनोरंजक और आध्यात्मिक कार्यक्रम “सब खेलो सब जीतो 2.0” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 15 टीमों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में जैन धर्म पर आध्यात्मिक विभिन गतिविधियाँ की गईं। इसका उद्देश्य मन और शरीर का प्रभावी ढंग से उपयोग करना था। स्वागत वक्तव्य कन्यामंडल संयोजिका प्रियांशी तलेसरा ने दिया। कार्यक्रम में तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा प्रतीक्षा बोथरा मंत्री बिंदु भंसाली, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष नमन मेडतवाल एवं कन्या मंडल की कई सदस्याऐं उपस्थित रही।