गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

एकल श्रीहरि महिला समिति द्वारा वन यात्रा का हुआ आयोजन

सूरत।एकल श्रीहरि महिला समिति द्वारा वन यात्रा का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस मौके पर समिति की महिलायें सुबह सूरत से बस द्वारा रवाना हुई।


यात्रा की शुरुआत उनाई माता धाम के दर्शन से हुई। इसके पश्चात पदम डूंगरी स्थित माताजी के मंदिर में एक भक्ति-भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वनवासी कथाकार भाइयों, बहनों एवं संचालन समिति की विशेष भागीदारी रही। वनयात्रा में स्थानीय गाँव के बच्चों द्वारा संस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत कथाकार भाइयों के साथ रक्षा बंधन का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान एकल महिला समिति द्वारा कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।
यात्रा के अंत में सभी बहनों ने अपने अनुभव साझा किए। सभी ने श्रीहरि के कार्यों को और भी अधिक निष्ठा और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह यात्रा न केवल एक सामाजिक मिलन थी, बल्कि आत्मिक ऊर्जा और संगठनात्मक प्रेरणा का एक सुंदर माध्यम भी बनी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button