गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने आठ दिव्यांगजनों को ई-ट्राइसिकल भेंट कर किया सम्मानित

देश में पहली बार एक साथ आठ दिव्यांगों को ई-ट्राइसिकल भेंट

सूरत। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री एवं गुजरात भाजपा अध्यक्ष श्री सी.आर. पाटिल ने रविवार को सूरत में देश में पहली बार एक साथ आठ दिव्यांगजनों को ई-ट्राइसिकल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। यह सभी दिव्यांग चार पुरुष और चार महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं तथा अब किसी पर आश्रित नहीं हैं।

ये दिव्यांगजन भरतकाम, बुक बाइंडिंग, पेपर डिस्ट्रीब्यूशन, कंकोत्री (कार्ड मेकिंग) जैसे कार्यों के माध्यम से आजीविका चला रहे हैं। ई-ट्राइसिकल प्राप्त कर सभी लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री श्री पाटिल का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर शहर भाजपा अध्यक्ष परेश पटेल, वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय की मैनेजमेंट समिति के सदस्य एवं मेडिकल फैकल्टी डीन डॉ. महेन्द्रसिंह चौहान, नर्सिंग काउंसिल के उपाध्यक्ष इकबाल कड़ीवाला, T&TV नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य किरण दोमड़िया, नर्सिंग एसोसिएशन के संजय परमार, बिपिन मकवाना, विरें पटेल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button