तेरापंथ महिला मंडल सूरत की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न: प्रतीक्षा बोथरा बनीं नई अध्यक्ष
नए कार्यकाल के लिए बिंदु भंसाली मंत्री, प्रियांशी तलेसरा कन्या मंडल संयोजिका घोषित

सूरत। तेरापंथ महिला मंडल सूरत की वर्ष 2023-2025 की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन शुभम हॉल, तेरापंथ भवन में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में संपन्न हुआ। सभा का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र और मंडल की बहनों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर गीतिका के मंगलाचरण से हुआ।
मंडल की मंत्री सुषमा बोथरा ने गत वर्ष की कार्यवृत्तिका का वाचन किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। उपाध्यक्ष सीमा भोगर ने मंडल का संविधान वाचन किया, वहीं कोषाध्यक्ष पूर्णिमा गादिया ने आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। निवर्तमान अध्यक्ष चंदा भोगर ने स्वागत भाषण में सभी का आभार व्यक्त करते हुए टीम के सहयोग की सराहना की।
मंत्री प्रतिवेदन में सुषमा बोथरा ने पिछले दो कार्यकाल के उल्लेखनीय कार्यों का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया। इसके पश्चात मुख्य चुनाव अधिकारी राजुल चोरड़िया ने वर्ष 2025-27 के लिए प्रतीक्षा रमेश बोथरा को मंडल की नई अध्यक्ष के रूप में घोषित किया। मंजु बैद और पुष्पा बच्छावत ने सह चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। निवर्तमान अध्यक्ष चंदा भोगर ने प्रतीक्षा बोथरा का तिलक कर सम्मान किया।
इस अवसर पर प्रो. साध्वी डॉ. मंगल प्रज्ञा जी आदि साध्वीवृंद ने नई व पूर्व अध्यक्ष को मंगलकामनाएं दीं और मंगलपाठ सुनाया। सभा में पूर्व महामंत्री मधु देरासरिया, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राखी बैद, पूर्व अध्यक्षगण, परामर्शक, युवक परिषद व सभा पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्याएं तथा लगभग 200 बहनों की उपस्थिति रही।
पूर्व अध्यक्षों एवं परामर्शकों ने नई अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। प्रतीक्षा बोथरा ने अपने प्रथम संबोधन में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बिंदु संजय भंसाली को मंत्री एवं प्रियांशी तलेसरा को कन्या मंडल संयोजिका के रूप में घोषित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन जयंती सिंघी ने किया।
—