Uncategorized
राजपुरोहित युवा फाउंडेशन की 112वीं साप्ताहिक सेवा डिंडोली स्थित वृद्धाश्रम में संपन्न

सूरत, 22 जून।
राजपुरोहित युवा फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सेवा की निरंतर श्रृंखला में इस रविवार को 112वीं रविवारीय सेवा का आयोजन डिंडोली स्थित वृद्धाश्रम (ओल्ड एज होम) में किया गया। संगठन के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखा और सेवा भाव से सहयोग प्रदान किया।
फाउंडेशन के प्रवक्ता ने बताया कि संगठन प्रत्येक रविवार को सुबह विभिन्न सेवाभावी स्थलों—जैसे वृद्धाश्रम, गौशाला, बालिकाश्रम, मंदबुद्धि आश्रम या अनाथालय—में सेवा प्रदान करता है। जहां भी सेवा का अवसर मिलता है, वहां संस्था के सदस्य पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करते हैं।