Uncategorized
नर सेवा ही नारायण सेवा : माहेश्वरी नवयुवक मंडल द्वारा सिविल अस्पताल में भोजन सेवा

सूरत। माहेश्वरी नवयुवक मंडल सूरत द्वारा आज ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के संकल्प के साथ मानव सेवाश्रम (छायड़ो) द्वारा संचालित सिविल अस्पताल की भोजनशाला में रोगियों के परिजनों और संबंधियों के लिए सुबह और सायंकाल दोनों समय भोजन की सेवा प्रदान की गई।
मंडल परिवार द्वारा यह सेवा हर वर्ष इसी दिन की जाती है, जिसमें पूरे मनोयोग व समर्पण भाव से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
सेवा आयोजन के दौरान मंडल अध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद गग्गड़, सचिव श्री मालचंद चाँडक, उपाध्यक्ष श्री विष्णु राठी, सह सचिव श्री कैलाश मुधंडा, कोषाध्यक्ष श्री हरी प्रकाश पेडीवाल एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही, जिनके सेवाभाव की सराहना की गई।
समाजसेवा के इस पुण्य कार्य से मंडल ने एक बार फिर मानवता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन किया