नेचुरोपैथी सेमिनार का हुआ आयोजन

सूरत।अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा द्वारा गुरुवार को नेचुरोपैथी सेमिनार का आयोजन सिटी लाइट स्थित अग्रसेन पैलेस के श्याम कुंज हॉल में दोपहर दो बजे से किया गया।
सेमिनार में डॉक्टर गायत्री अग्रवाल ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हमने अपने ख़ान पान आदि की ओर ध्यान देना छोड़ दिया है जिसके कारण हमारे शरीर में बहुत सी समस्याएं पैदा हो गई है। इन्ही समस्याओं से निवारण हेतु समझाया कि कैसे हम अपने खानपान का ध्यान रखकर स्वयं के डॉक्टर खुद कैसे बन सकते हैं क्योंकि स्वस्थ रहेगा तन तभी तो स्वस्थ रहेगा मन। इस सेमिनार में महिलाओं ने बहुत ही उत्सुकता से भाग लिया। इस कार्यक्रम में महिला शाखा की अध्यक्षा सोनिया गोयल, सरोज अग्रवाल, रुचिका रुंगटा, सीमा कोकड़ा, प्रीति गोयल, शालिनी चौधरी, अनीता केड़िया, सुनीता जलान सहित महिला शाखा की अनेकों सदस्य उपस्थित रहीं।