https://vidrohiawaz.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifसूरत सिटी
श्री गोवर्धननाथजी हवेली का 30वां पाटोत्सव 24 मार्च को
सूरत। डुमस रोड स्थित श्री गोवर्धननाथजी हवेली का 30वां पाटोत्सव सोमवार, 24 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। सन 1995 में षष्ठपीठाधीश्वर गोस्वामी 108 श्री व्रजरत्नलालजी महाराजश्री द्वारा प्रतिष्ठित इस हवेली को वैष्णव आस्था का केंद्र माना जाता है। पाटोत्सव के उपलक्ष्य में श्री गोवर्धन ट्रस्ट द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सुबह 9:30 बजे शृंगार दर्शन के दौरान नंद महोत्सव, 11 बजे राजभोग दर्शन में श्री ठाकोरजी को चांदी के बंगले में विराजित कर तिलक, शाम 6 से 8:30 बजे माखन-मिसरी मनोरथ, और 5 से 8 बजे तक पुष्टिमार्गीय कथा का आयोजन होगा। ट्रस्ट ने सभी वैष्णवों से इन धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर दर्शन और प्रवचन का लाभ लेने की अपील की है।