businessTextileलोकल न्यूज़सूरत सिटी

विकसित गुजरात इंडस्ट्रियल पॉलिसी-2026 का सचिन इंडस्ट्रियल सोसायटी ने किया स्वागत

टेक्सटाइल को ‘थ्रस्ट सेक्टर’ का दर्जा मिलने से विंविंग उद्योग में उत्साह

सूरत। सचिन इंडस्ट्रियल सोसायटी ने राज्य सरकार द्वारा घोषित विकसित गुजरात इंडस्ट्रियल पॉलिसी-2026 का स्वागत किया है। नई औद्योगिक नीति को लेकर सूरत के टेक्सटाइल उद्योग में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से टेक्सटाइल सेक्टर को ‘थ्रस्ट सेक्टर’ का दर्जा मिलने से विंविंग उद्योग में खुशी की लहर है।

सोसायटी के सचिव एवं अग्रणी वीवर मयूर गोलवाला ने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय विंविंग उद्योग के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने नई नीति के तहत कैपिटल सब्सिडी बढ़ाकर 35 प्रतिशत तक करने, ब्याज सब्सिडी 7 प्रतिशत तक देने तथा बिजली पर प्रति यूनिट 2 रुपये की सब्सिडी देने की घोषणा की है, जो उद्योगकारों के लिए प्रोत्साहन का बड़ा कदम है।

मयूर गोलवाला ने कहा कि इस प्रकार की सहायता से टेक्सटाइल उद्योग में नए निवेश को गति मिलेगी और उत्पादन क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल वैल्यू चेन, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्यात उन्मुख उत्पादन क्षमता के कारण आने वाले वर्षों में गुजरात के टेक्सटाइल निर्यात क्षेत्र में बड़ा विस्तार देखने को मिलेगा।

नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन, आधुनिक मशीनरी, ऑटोमेशन और निर्यात क्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न सहायता योजनाओं का लाभ भी उद्योगकारों को मिलेगा। सचिन इंडस्ट्रियल सोसायटी का मानना है कि यह नीति टेक्सटाइल उद्योग को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button